
जमुई ( बिहार )
संवाददाता:- सुजीत कुमार सिंह

*स्लग:- 1 नवम्बर को महाराज जरासंध जयंती बड़े धूम धाम से मनाई जाएगी।*
*एकंर:-* खबर जमुई जिला के सिकन्दरा प्रखण्ड के चारण गाँव से है,
श्री श्री जरासंध जी महाराज दरबार विकास समिति चारण गाँव में एक बैठक किया गया, बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री सहदेव राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता मे जरासंध दरबार चारण में की गई। बैठक में मंदिर निर्माण के शेष बचे कार्यों का शुरुआत करने एवं 1 नवंबर को जरासंध जयंती मनाने पर विचार किया और यह तय किया गया कि जरासंध जयंती दिन हीं प्राण प्रतिष्ठा का समय तय कर लिया जाएगा।ज्ञात हो की महाराज जरासंध की मूर्ति का निर्माण हेतु ऑर्डर दे दिया गया है जो 15 नवंबर को कोलकाता से लाया जाएगा।
*बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर निर्णय लिए गए —*
1️⃣ समिति का बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक, सिझोड़ी शाखा में खोला जाएगा।
2️⃣ इस खाते का संचालन समिति के सचिव श्री रंजन कुमार, अध्यक्ष श्री सहदेव चंद्रवंशी , एवं उप-सचिव श्री त्रिपुरारी कुमार संयुक्त रूप से करेंगे।
3️⃣ किसी भी प्रकार के लेन-देन हेतु उपर्युक्त तीनों में से कम से कम दो हस्ताक्षर आवश्यक होंगे।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 1नवम्बर को महाराज जरासंध जयंती बड़े धूम धाम से मनाई जाएगी।

मौके पर कृष्ण कुमार चंद्रवंशी,शंकर राम चंद्रवंशी,रंजन कुमार चंद्रवंशी, अरुण राम चंद्रवंशी, बंटी चंद्रवंशी, पंकज राम चंद्रवंशी, पवन राम चंद्रवंशी, त्रिपुरारी राम चंद्रवंशी, दीपक कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार चंद्रवंशी, जितेंद्र राम चंद्रवंशी,अनिल राम चंद्रवंशी, अरुण कुमार चंद्रवंशी उपस्थित थे।









