Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ठाकुरगंज बायपास निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीडीसी-एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण

Author Image
Written by
Pradeep Sharma

शनिवार को ठाकुरगंज बायपास सड़क निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। किशनगंज के एसडीएम अनिकेत कुमार, डीडीसी प्रदीप कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली एवं अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुन्शीभीट्टा और धर्मकांटा बायपास सड़क का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित सड़क की स्थिति, भूमि की उपलब्धता एवं निर्माण से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का जायजा लिया। इस क्रम में बायपास मार्ग से प्रभावित भूमिहीन परिवारों से भी अधिकारियों ने बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य के दौरान नियमों के तहत सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

डीडीसी प्रदीप कुमार झा एवं एसडीएम अनिकेत कुमार ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बायपास निर्माण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखते हुए कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बायपास सड़क क्षेत्र के यातायात दबाव को कम करने के साथ-साथ स्थानीय विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि ठाकुरगंज बायपास निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ेगा और वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

चिकन- नेक की सुरक्षा के लिए विधायक गोपाल अग्रवाल ने की मांग प्रखंड स्तरीय निगरानी कमिटी का हो गठन फर्जी दस्तावेज बनाने वाले की जाँच के लिए प्रखंड स्तर पर बने निगरानी कमिटी
आज फोकस में

चिकन- नेक की सुरक्षा के लिए विधायक गोपाल अग्रवाल ने की मांग प्रखंड स्तरीय निगरानी कमिटी का हो गठन फर्जी दस्तावेज बनाने वाले की जाँच के लिए प्रखंड स्तर पर बने निगरानी कमिटी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में ठाकुरगंज में मनाई गई
आज फोकस में

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में ठाकुरगंज में मनाई गई

<span class=ठाकुरगंज बायपास निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीडीसी-एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण">
आज फोकस में

ठाकुरगंज बायपास निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीडीसी-एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण

पैक्स किसानों को समय पर नहीं मिल रहा भुगतान , भाजपा नेता ने मंत्री से की शिकायत
आज फोकस में

पैक्स किसानों को समय पर नहीं मिल रहा भुगतान , भाजपा नेता ने मंत्री से की शिकायत

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब 11 जनवरी से करने जा रहा, क्रिकेट चैलेंजर्स ट्रॉफी का सुभारम्भ
आज फोकस में

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब 11 जनवरी से करने जा रहा, क्रिकेट चैलेंजर्स ट्रॉफी का सुभारम्भ

नियमित कार्यपालक पदाधिकारी के अभाव में राहगीरों के पास ठंड से बचने का रास्ता नहीं ,, प्लास्टिक बन रहा सहारा
आज फोकस में

नियमित कार्यपालक पदाधिकारी के अभाव में राहगीरों के पास ठंड से बचने का रास्ता नहीं ,, प्लास्टिक बन रहा सहारा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

और भी पढ़ें

WhatsApp