

प्रदीप कुमार शर्मा, किशनगंज:
ठाकुरगंज प्रखंड के नगर पंचायत स्थित +2 बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में छात्रों को पौष्टिक भोजन कराने और समुदाय को स्कूल से जोड़ने के उदेश्य से अतिथि भोज का आयोजन किया गया |
अतिथि भोज का आयोजन विद्यालय के अध्यापको के अध्यक्षता में की गयी | जिसमे ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने खुद पहले तो छात्राओं को भोजन परोसे फिर स्कूल के छात्राओं व अध्यापको के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया | मौक़े पर +2 बालिका उच्च विद्यालय ठाकुरगंज के प्रधान्याध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि आदि नागरिक मौजूद थे | अतिथि भोज के समापन के बाद विधायक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि विद्यालयों के भवनों के संरक्षण, पठन – पाठन आदि व्यवस्था को मजबूत करना है , साथ ही नशा के खिलाफ आगे भी बड़ी कार्यवाई जारी रहेगी , आगे उन्होंने बताया अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्था पर कभी भी औचक निरीक्षण कर गड़बड़ व्यवस्था पर जिम्मेदारी तय होगी ,









