

पैक्स किसानों को समय पर नहीं मिल रहा भुगतान , भाजपा नेता ने मंत्री से की शिकायत
प्रदीप कुमार शर्मा, किशनगंज : दिन शुक्रवार को ताराचंद्र धानुका एकेडमी के प्रांगण में जिला जदयू की बड़ी बैठक आयोजित की गई , बैठक का उद्देश्य 2025 से 28 तक चलाई जा रही सदस्या अभियान की समीक्षा सह कार्यकता आभार समारोह आयोजित की गई | जिसकी अध्यक्षता मंत्री नौशाद आलम ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल , खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार शामिल हुए | कार्यक्रम की शुरूआत मंत्री लेशी सिंह को पुष्प गुच्छ देकर की गई जिसके बाद बारी बारी से वक्ताओं ने अपने भाषण से कार्यकर्ताओं को संबोधन किया| संबोधन के क्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष अहमद हुसैन, ठाकुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह, मंत्री नौशाद आलम सहित कई नेताओं ने ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल को मंत्री बनाने की मांग मंत्री लेशी सिंह के जरिए करने की मांग की , जिसके बाद पूरी सभा तालियों की गर – ग्राहट से गूंज उठा |
इस दौरान किशनगंज भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह ने किसानों की समस्याओं से जुड़े मामलों को के मंत्री लेशी सिंह को ज्ञापन सौंपा साथ ही ठाकुरगंज विधायक गोपाल व पूर्व मंत्री नौशाद आलम को भी ज्ञापन सौंपा ,, जिसपर मंत्री ने हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिया ,,,
इस दौरान ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तुलसिया कॉलेज को डिग्री कॉलेज व मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए बहुत हद तक काम पूरा हो चुका है इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की खूब तारीफ भी किए ,,, जिसके बाद मंत्री लेशी सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए 1 लाख नए सदस्यों को जोड़ने की बात कही , इस क्रम में ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी खूब तारीफ भी किया साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री जी आपके विधायक गोपाल अग्रवाल की बातो को बहुत गंभीरत से लेते है | जिसके बाद कार्यकर्ताओं को सोल उढ़ा कर सम्मान किया गया | कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष अहमद हुसैन, , ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी JDU रमेश सिंह, JDU महिला जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा,
बुलंद हाशमी अख़्तर , निजामुद्दीन अख्तर , अहमद हुसैन,भात गाँव मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, JDU प्रखंड अध्यक्ष नजरुल, दीनानाथ पांडे, संदीप शर्मा, अमरजीत चौधरी, जेनसूत्री के साथ साथ सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए

पैक्स किसानों को समय पर








