

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले की जाँच के लिए प्रखंड स्तर पर बने निगरानी कमिटी : विधायक गोपाल अग्रवाल
चिकन- नेक की सुरक्षा के लिए विधायक गोपाल अग्रवाल ने की मांग, प्रखंड स्तरीय निगरानी कमिटी का हो गठन
प्रदीप कुमार शर्मा, किशनगंज : बिगत दिनों किशनगंज पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के आदेश के बाद किशनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित कर किशनगंज जिले के भारत – नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के टेढ़ागाछ प्रखंड में एक किराने की दुकान में छापामारी कर भाड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद की गयी जिसमे 4 सौ की संख्या में फर्जी आधार कार्ड मिले जिसके बाद मनोहर शर्मा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया | मालूम हो की किशनगंज पुलिस ने पूर्व में भी कई बार फर्जी आधार कार्ड मामले में केस दर्ज कर गिरफ़्तारी की हैं जिसकी मांग लम्बे समय से ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल के द्वारा उठाया जा रहा था | ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल पूर्व से ही कई बार जिला प्रशासन से ले कर गृह मंत्रालय तक को पत्र के माध्यम से चिकन – नेक की सुरक्षा पर सेंध लगा कर बैठे लोगो के खिलाफ बयान जारी कर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग करते आ रहे ताकि देश की सुरक्षा से समझौता ना हो और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले के खिलाफ कार्यवाई तेज़ हो सके,, इसी का परिणाम रहा की लगातार कई बार किशनगंज पुलिस की टीम ने किशनगंज के सीमा वर्ती इलाकों से छापामारी कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले के खिलाफ अभियान जारी रखी हुई हैं और लगातार कार्यवाई की जा रही, जिससे भारत नेपाल सीमाओ पर चौकसी बढ़ी हैं |
ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने अपने एक बयान में यह मांग की के जिले के सभी प्रखंड स्तर पर एक निगरानी कमिटी गठित की जाए जो प्रत्येक 2 से 3 दिनों में सभी आधार कार्ड सेंटर के साथ – साथ जेक्स सेंटर के दस्तावेज की जाँच करे, जिससे ऐसे फर्जी दस्तावेज बनाने वाले पर रोक लग सके और देश की सुरक्षा बनी रहे |








