Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीकू पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एक पेड़ मां के सम्मान कार्यक्रम में भागीदारी*

Author Image
Written by
Bureau Report

ठाकुरगंज(किशनगंज)

पीकू पब्लिक स्कूल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ-समर्पण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्रों औऱ शिक्षकों ने मिलकर दर्जनों पौधे लगाये। इस दौरान बच्चों के बीच लगभग 500 पौधों (आम, अमरुद, नींबू, जामुन) का वितरण भी किया गया। मौक़े पऱ प्राचार्य रोमिया राय ने कहा कि मां जीवन की जननी है और पेड़ धरती के प्राण हैं, मां को सम्मान देने का सबसे सुंदर तरीका है कि हम उनके नाम पर हरियाली का उपहार दें। छात्रों ने पौधों को लगाया औऱ संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखभाल उसी तरह करेंगे, जैसे मां बच्चों की करती हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य एवं डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से बच्चों को पौधा वितरण कर किया। कहा बच्चे अपने-अपने मां के नाम पर पौधा लगायें और उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल करें।

डायरेक्टर मनीष कुमार ने बच्चो को बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” का सार एक प्रतीकात्मक भाव है:- अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना।दूसरे शब्दों में तात्पर्य:- जीवन के पोषण में माताओं की भूमिका का सम्मान और पृथ्वी के स्वास्थ्य में योगदान। पेड़ जीवनदायी होते हैं और एक माँ की तरह वे अगली पीढ़ी को पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं। इस पहल के माध्यम से प्रतिभागी न केवल अपनी माँ के सम्मान में एक स्थायी स्मृति बनाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता को भी संबोधित करते हैं।मौके पर विद्यालय के शिक्षक रोहित कुमार, संजीदा कुमारी, शालू शर्मा, सौरभ कुमार के अलावे सहित सैंकड़ों क़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

रविवार, 05 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

WhatsApp