Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट पुलिस ने दर्ज किया मामला

Author Image
Written by
Bureau Report

पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट पुलिस ने दर्ज किया मामला

पौआखाली में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसको लेकर एक महिला ने अपने सास-ससुर समेत कई लोगों पर रुपये की मांग और मारपीट का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता साहिन, पति अल्ताफ अंसारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उससे पैसों की मांग करते हैं। महिला का यह भी कहना है कि पहले की मारपीट में उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। वहीं, पति अल्ताफ अंसारी ने भी स्वीकार किया कि उसके माता-पिता अक्सर ससुराल से रुपये लाने के लिए दबाव डालते हैं।
पीड़िता के भाई अशरफ का कहना है कि इस मामले में कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। आरोप है कि एक बार फिर इसी विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट की गई।
पौआखाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला पौआखाली थाना कांड संख्या 67/25 के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपित पक्ष से संपर्क साधने की कोशिश शुरू कर दी है और उनके पक्ष सामने आने पर उसे भी शामिल किया जाएगा।

चिकन- नेक की सुरक्षा के लिए विधायक गोपाल अग्रवाल ने की मांग प्रखंड स्तरीय निगरानी कमिटी का हो गठन फर्जी दस्तावेज बनाने वाले की जाँच के लिए प्रखंड स्तर पर बने निगरानी कमिटी
आज फोकस में

चिकन- नेक की सुरक्षा के लिए विधायक गोपाल अग्रवाल ने की मांग प्रखंड स्तरीय निगरानी कमिटी का हो गठन फर्जी दस्तावेज बनाने वाले की जाँच के लिए प्रखंड स्तर पर बने निगरानी कमिटी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में ठाकुरगंज में मनाई गई
आज फोकस में

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में ठाकुरगंज में मनाई गई

ठाकुरगंज बायपास निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीडीसी-एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण
आज फोकस में

ठाकुरगंज बायपास निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीडीसी-एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण

पैक्स किसानों को समय पर नहीं मिल रहा भुगतान , भाजपा नेता ने मंत्री से की शिकायत
आज फोकस में

पैक्स किसानों को समय पर नहीं मिल रहा भुगतान , भाजपा नेता ने मंत्री से की शिकायत

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब 11 जनवरी से करने जा रहा, क्रिकेट चैलेंजर्स ट्रॉफी का सुभारम्भ
आज फोकस में

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब 11 जनवरी से करने जा रहा, क्रिकेट चैलेंजर्स ट्रॉफी का सुभारम्भ

नियमित कार्यपालक पदाधिकारी के अभाव में राहगीरों के पास ठंड से बचने का रास्ता नहीं ,, प्लास्टिक बन रहा सहारा
आज फोकस में

नियमित कार्यपालक पदाधिकारी के अभाव में राहगीरों के पास ठंड से बचने का रास्ता नहीं ,, प्लास्टिक बन रहा सहारा

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

शनिवार, 30 मई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

और भी पढ़ें

WhatsApp