Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने दिया बड़ा बयान,कहा बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला,वोट कटुओं का जनता कभी नहीं करेगी समर्थन

Author Image
Written by
Pradeep Sharma

Bjp बिहार प्रदेश अध्यक्ष, dr. दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने दिया बड़ा बयान,कहा बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला,वोट कटुओं का जनता कभी नहीं करेगी समर्थन

बिहार में चुनाव के तारीखों का जल्द ही ऐलान होने वाला है।चुनाव को लेकर तमाम सियासी पार्टियों के द्वारा तैयारी तेज कर दी गई है।इस बीच बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार की जनता वोट कटुओं को कभी अपना समर्थन नहीं देगी। डॉ जायसवाल ने कहा कि बिहार में NDA और इंडी गठबंधन के बीच ही मुकाबला होगा,बिहार की जनता चुनाव को त्रिकोणीय बना कर अपने पैर पर कुल्हाड़ी कभी नहीं मारेगी।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक तरफ कानून का राज है और दूसरी तरफ जंगल राज।क्या कोई अपने पैर में कुल्हाड़ी मारता है?

डॉ जायसवाल ने कहा कि यहां के मतदाताओं को मालूम है कि वोट काटने वाले वोट काट कर चले जाएंगे।उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी तरह सजग है एवं बिहार की जनता कानून का राज एवं विकसित बिहार का सपना साकार करेगी और कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं होगा सिर्फ राजग और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा और जनता फिर से पूर्ण बहुमत वाली NDA सरकार बनायेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

रविवार, 05 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

WhatsApp