

न्यूज डेस्क बिहार
छपरा रिपोर्टर पवन कुमार सिंह
लोजपा (आर) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन फॉर्म B में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द किया गया है। उन्होंने अंतिम दिन दोपहर करीब 3 बजे नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें गड़बड़ी सुधार कर शाम तक पुनः जमा करने का मौका दिया गया था
मढ़ौरा सीट से बड़ी खबर सामने आई है।

. यहां चार प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
1.लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार फिल्मी कलाकार सीमा सिंह,
2.बसपा के आदित्य कुमार,
3.जदयू के बागी व पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू
4. निर्दलीय विशाल कुमार शामिल हैं।*
177 मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ निधि राज ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की।
लोजपा (आर) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन फॉर्म B में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द किया गया है। उन्होंने अंतिम दिन दोपहर करीब 3 बजे नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें गड़बड़ी सुधार कर शाम तक पुनः जमा करने का मौका दिया गया था, लेकिन वे समय पर संशोधित फॉर्म जमा नहीं कर सकीं। इस कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई। सीमा सिंह मूल रूप से बरबीघा की रहने वाली हैं। उन्हें लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था
117- मढ़ौरा विधानसभा के विधिमान्य नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची:(नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत)
(1) लालू प्रसाद यादव – राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
(2) सनदेव कुमार राय- निर्दलीय
(3) जितेंद्र कुमार राय – राष्ट्रीय जनता दल
(4) अंकित कुमार – निर्दलीय
(5) मनेजर कुमार – निर्दलीय
(6) नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह – जनसुराज पार्टी
(7) अभिषेक रंजन – निर्दलीय
(8) मधुबाला गिरी – द प्लुरल्स पार्टी
(9) पुरुषोत्तम कुमार – राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी









