Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोशल मीडिया पर मतदान किए गए पोस्टल बैलेट का फोटो साझा कर गोपनीयता भंग करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

Author Image
Written by
Pradeep Sharma

सोशल मीडिया पर मतदान किए गए पोस्टल बैलेट का फोटो साझा कर गोपनीयता भंग करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

*सोशल मीडिया पर मतदान किए गए पोस्टल बैलेट का फोटो साझा कर गोपनीयता भंग करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज – जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई*

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी) द्वारा सोशल मीडिया, टीवी एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रसारित पैड न्यूज़, फेक न्यूज़ तथा विज्ञापनों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में श्री संजीद आलम, सादिक अनवर एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा अपने मोबाइल से पोस्टल बैलेट मत पत्र का मतदान किया हुआ फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड किया गया। इस कृत्य से न केवल मतदान की गोपनीयता भंग हुई है बल्कि इससे आम मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर मतदान प्रक्रिया को भी प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

उक्त मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, किशनगंज द्वारा संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह मामला केस नं. 597/25, दिनांक 01.11.2025 के रूप में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 128, 131 एवं 132, साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 174 तथा आईटी एक्ट, 2000 की धारा 66E के तहत दर्ज किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे मतदान की गोपनीयता का सम्मान करें एवं किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक फोटो/ वीडियो या अन्य भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्य कानूनी अपराध की श्रेणी में आते हैं, तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग हर हाल में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करें ।

चिकन- नेक की सुरक्षा के लिए विधायक गोपाल अग्रवाल ने की मांग प्रखंड स्तरीय निगरानी कमिटी का हो गठन फर्जी दस्तावेज बनाने वाले की जाँच के लिए प्रखंड स्तर पर बने निगरानी कमिटी
आज फोकस में

चिकन- नेक की सुरक्षा के लिए विधायक गोपाल अग्रवाल ने की मांग प्रखंड स्तरीय निगरानी कमिटी का हो गठन फर्जी दस्तावेज बनाने वाले की जाँच के लिए प्रखंड स्तर पर बने निगरानी कमिटी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में ठाकुरगंज में मनाई गई
आज फोकस में

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में ठाकुरगंज में मनाई गई

ठाकुरगंज बायपास निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीडीसी-एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण
आज फोकस में

ठाकुरगंज बायपास निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीडीसी-एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण

पैक्स किसानों को समय पर नहीं मिल रहा भुगतान , भाजपा नेता ने मंत्री से की शिकायत
आज फोकस में

पैक्स किसानों को समय पर नहीं मिल रहा भुगतान , भाजपा नेता ने मंत्री से की शिकायत

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब 11 जनवरी से करने जा रहा, क्रिकेट चैलेंजर्स ट्रॉफी का सुभारम्भ
आज फोकस में

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब 11 जनवरी से करने जा रहा, क्रिकेट चैलेंजर्स ट्रॉफी का सुभारम्भ

नियमित कार्यपालक पदाधिकारी के अभाव में राहगीरों के पास ठंड से बचने का रास्ता नहीं ,, प्लास्टिक बन रहा सहारा
आज फोकस में

नियमित कार्यपालक पदाधिकारी के अभाव में राहगीरों के पास ठंड से बचने का रास्ता नहीं ,, प्लास्टिक बन रहा सहारा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

शनिवार, 30 मई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

और भी पढ़ें

WhatsApp